Bandipora: गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना और पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर
Bandipora: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन सतर्क सुरक्षा बल हर बार उनकी योजनाओं को नाकाम कर रहे हैं। ताज़ा घटना बांदीपोरा ज़िले के गुरेज़ सेक्टर की है, जहां भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें घुसपैठ की संभावना जताई गई थी। सेना का कहना है कि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य साजिश को भी विफल किया जा सके।

सतर्क जवानों ने दिया जवाब
चिनार कोर की ओर से बताया गया कि गुरेज़ सेक्टर में गश्त के दौरान जवानों ने संदिग्ध हरकत देखी। जब उन्हें चुनौती दी गई, तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें: जम्मू संभाग में कुदरत का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और डोडा में बादल फटने से 30 लोगों की मौत
पहले भी हुईं घुसपैठ की कोशिशें
13 अगस्त को भी बारामूला ज़िले के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई थी। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, लेकिन सेना ने आतंकियों को सीमा पार करने से रोक दिया था।
OP NAUSHERA NAR IV, Bandipora
Based on intelligence provided by JKP regarding likely infiltration attempt, a joint operation was launched by #IndianArmy and @JmuKmrPolice in Gurez Sector. Alert troops spotted suspicious activity and challenged, which resulted in terrorists… pic.twitter.com/Jd6e1uHdpd
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 28, 2025
पूंछ में 'ऑपरेशन शिवशक्ति'
30 जुलाई को पूंछ ज़िले में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए थे। इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन शिवशक्ति' नाम दिया गया था।
पाकिस्तानी साजिशों को झटका
सेना का कहना है कि इन ऑपरेशनों से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका लगा है, जो घाटी में हिंसा और आतंक फैलाने की साजिशें रचते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अब कैसे हैं हालात? केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पर दिया अपडेट, खतरनाक स्तर पर पहुंची चेनाब नदी












Click it and Unblock the Notifications