Video: अब आतंकियों की खैर नहीं, सेना ने चारों तरफ से घेरा, रॉकेट लॉन्चर-ड्रोन बम से ताबड़तोड़ हमले

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ लगातार मुठभेड़ जारी है। सेना ने पहाड़ी और जंगली इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया है। सेना अब लगातार रॉकेट लॉन्चर और ड्रोन बम से ताबड़तोड़ हमले कर रही है। कोई आतंकी बच न पाए, उसके लिए चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है। आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि इस मुठभेड़ में अब तक सेना के तीन अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी मुजम्मिल हुमायूं बट शहीद हो गए हैं। बता दें कि सेना ने दो आतंकी कमांडरों उजैर और गाजी उस्मान को अनंतनाग के गडोल के जंगल में घेर रखा है। करीब दो दिन से चल रही इस मुठभेड़ में सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते सतर्कता के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और चारों तरफ से घेरा कसते जा रहे हैं।

Anantnag Encounter

पहाड़ो पर मौजूद घने जंगलों में छिपे हैं आतंकी
पहाड़ी की ढलान पर पेड़ों के बीच छिपकर आतंकियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। यह अभियान दक्षिण कश्मीर में बीते कुछ वर्षों के दौरान चलाए गए सैन्य अभियानों के मुकाबले ज्यादा दुर्लभ है, क्योंकि इस जगह हेलीकाप्टर भी नहीं उतारा जा सकता है। इसलिए सेना नीचे से और साइड से रॉकेट लॉन्चर और ड्रोन बम से हमले कर रही है।

पंजाब के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कर्नल मनप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंजाब के मोहाली में कर्नल सिंह के पैतृक गांव मुल्लांपुर गरीबदास में उनको अंतिम विदाई दी गई।

कर्नल, मेजर व डीएसपी शहीद
उल्‍लेखनीय है कि 12 सितंबर को भारतीय सेना को जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले की तहसील कोकेरनाग के हलूरा गंडूल में आतंकी छिपे होने की इत्‍तला मिली थी। भारतीय सेना व जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की संयुक्‍त टीम कर्नल मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची थी। शाम को शुरू हुआ ऑपरेशन दूसरे दिन 13 सितंबर को भी चला। शाम को आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी SP हुमायूं भट शहीद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+