Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amarnath Yatra 2025: ' ना तो झुकेंगे, ना ही डरेंगे', कौन हैं देवयानी राणा? सोशल मीडिया पर क्यों हुईं चर्चित?

Amarnath Yatra 2025: बहुप्रतिक्षित अमरनाथ यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है, श्रद्धालुओं को पहला जत्था दर्शन के लिए पहलहगाम पहुंच चुका है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी, इस दौरान श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक था, चारों ओर 'जय भोलेनाथ' और ' जय बाबा बर्फानी' का उद्घोष सुनने को मिल रहा था।

तो वहीं इस खास मौके पर जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष देवयानी राणा ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनने के बाद हर किसी का उत्साह दो गुना हो गया।

Amarnath Yatra 2025

सिर पर भगवा साफा बांधे देवयानी राणा ने कहा कि 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला है। हम यात्रा में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। मैं सभी तीर्थयात्रियों को आश्वस्त करती हूं कि हम उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।'

'बाबा के भक्त ना तो झकते हैं और ना ही डरते हैं' (Amarnath Yatra 2025)

जब उनसे पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद लग रहा था कि शायद इस बार अमरनाथ यात्रा में जाने वाले भक्तों की संख्या में कमी आएगी? तो इस पर देवयाणी ने कहा कि 'बाबा के भक्त ना तो झकते हैं और ना ही डरते हैं, इसस पहले भी कई बार कहा गया कि अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दो लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। शिवभक्तों की श्रद्धा और भक्ति उनके साथ है, जो उन्हें बाबा बर्फानी के दर पर ले आई है।'

Devyani Rana

देवयानी दिवंगत बीजेपी नेता और कारोबारी की बेटी

देवयानी का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत, भाषण यहां तक की सुंदरता की बातें करने लगें। लोग उनके बारे में सर्च भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि देवयानी दिवंगत बीजेपी नेता और कारोबारी देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं।

देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं देवयानी

देवेंद्र सिंह राणा दोबारा 2024 के विधानसभा चुनाव में नागरोटा से रिकॉर्ड मतों से जीते थे लेकिन 31 अक्टूबर 2024 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसका बाद जनवरी 2025 में बीजेपी ने देवयानी को जम्मू-कश्मीर भाजपा युवा मोर्चा ('BJYM') की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया।

सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं देवयानी राणा

आपको बता दें कि देवयानी राणा महिला सशक्तिकरण, स्थानीय विकास और पिता की विरासत को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों के जरिए व्यापक लोकप्रियता हासिल कर रही हैं, वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं।

Devyani Rana

भारतीय जनता युवा मोर्चा

भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा है,इसकी स्थापना 1978 में हुई थी, और इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्र थे। यह कांग्रेस के युवा संगठन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा राजनीतिक युवा संगठन है।

Devyani Rana

Amarnath Yatra 2025 का धार्मिक महत्व

अमरनाथ गुफा में स्थित हिम से बना शिवलिंग भगवान शिव के पवित्र रूप का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहीं भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया था। यह गुफा साल में केवल कुछ ही समय के लिए खुलती है, विशेष रूप से श्रावण मास (जुलाई-अगस्त) में, जब लाखों शिवभक्त इस कठिन यात्रा को आस्था और भक्ति के साथ पूर्ण करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+