पुंछ-राजौरी के बाद पुलवामा को दहलाने की थी साजिश, 6 किलो IED बरामद
जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकियों की नापाक हरकतें बढ़ गईं हैं। इस साल जनवरी से लेकर अब तक तीन बड़े आतंकी हमले हुए। अब पुलिस की तत्परता से एक पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की एक बड़ी नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलवामा आतंकी हमले से दहलाने के लिए दहशतगर्दों ने 6 आईडी लगाए थे। जिसे जम्म कश्मीर पुलिस के तत्परता से समय रहते बरामद कर लिया। पुलवामा में साजिश का पर्दाफाश राजौरी एनकाउंटर के दौरान जवानों पर हुए आतंकी हमले के ठीक बाद हुआ।
कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार को कहा कि राज्य में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। पुलिस एक पकड़े गए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जिससने पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश का पता चला।
पुलिस ने बताया कि आतंकी की पहचान पुलवामा जिले के अरिगाम निवासी इश्फाक अहमद वानी के रूप में की गई है। उससे पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने पुलवामा में 5-6 किलो का आईईडी बरामद किया।
यह भी पढ़ें: Rajouri Encounter: क्या है 9 पैरा SF, जो राजौरी के जंगलों में कर रही आतंकियों का सफाया
पुलवामा में बिस्फोटक और हथियारों की बरामदगी राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में एक आतंकी हमले में पांच सैनिकों के मारे जाने के दो दिन बाद की गई। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से रविवार को कहा कि मुताबिक मुठभेड़ के बाद अब पुलिस और सुरक्षाबल के जवान इलाके में आतंकियों को तलाश रहे हैं। रविवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
राजौरी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजौरी पहुंचे। 25 इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने इलाके में सुरक्षा का स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और जम्मू-कश्मीर एल-जी मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: कश्मीर में 26/11 दोहराने की साजिश नाकाम, कहीं आतंकी कसाब का बदला तो नहीं?












Click it and Unblock the Notifications