जम्मू में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, भीषण हादसे में 22 लोगों की गई जान

Akhnoor, Jammu: जम्मू में गुरुवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 22 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे 22 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादसा जिले के चोकी चोरा बेल्ट के तंगली मोड़ पर हुआ। पुलिस ने बताया कि बस करीब 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। बस तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी क्षेत्र में ले जा रही थी।

Akhnoor Jammu

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया है। घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ताजा बयान में कहा, "एक बस के गहरी खाई में लुढ़कने से 22 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। शवों को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर में स्थानांतरित कर दिया गया। 7 घायलों को एसडीएच अखनूर में और बाकी को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया। बचाव अभियान जारी है।"

जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि 60 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पीएम ने हादसे के शिकार लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

जम्मू के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। एलजी ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया, "जम्मू के अखनूर में हुआ बस हादसा हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+