J&K: रामबन में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
रामबन, 02 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के रामबन में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे NH-44 पर हुआ जब एक टाटा सूमों असंतुलित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट पर दुख प्रकट किया है।

जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के एसपी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे हुई, रामबन से रामसू की तरफ जा रही एक ओवरलोडेट टाटा सूमो (JK03E-3218) डिगडोल इलाके में ओवर टेक कर रहे एक वाहन के सामने आ गई। इस दौरान सूमो के ड्राइवर ने दूसरी तरफ टक्कर होने से बचाने की कोशिश की लेकिन वाहन पर से उसने अपना नियंत्रण खो दिया। यात्रियों से खचा-खच भरी टाटा सूमों अनियंत्रित होकर सड़क से 400 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को क्षतिग्रस्त हो चुके वाहन से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: विमान दुर्घटना पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- दुख की इस घड़ी में भारत हर पल इंडोनेशिया के साथ
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। घायल जल्द स्वस्थ हों इसकी मैं प्रार्थना करता हूं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थल पर जब पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम और एसडीआरएफ की टीम पहुंची तो खाई में वाहन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम को नीचे जाने के लिए रस्सी का सहारा लेना पड़ा, घटना स्थल पर पांच लोग मृत मिले हैं, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications