मनचले आशिक के सिर से युवती ने कुछ यूं उतारा इश्क का भूत, दोनों हाथों से सिर पर बरसाई चप्पलें

जालौन, 19 सितंबर: मनचले युवक को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती ने मनचले आशिक को पकड़ लिया और दोनों हाथों से उसके सिर पर महज 18 सेकंड में 45 चप्पलों की बरसात कर दी। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर जेल भेज दिया।

Jalaun News: girl beat the young man with slippers

यह पूरा मामला जालौन जिले कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शराब के नशे में धुत कोंच नगर के रहने वाले इदरीश ने युवती से अभद्रता कर दी। जिसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया और उनके साथ मिलकर मनचले युवक को पकड़ लिया। फिर क्या था युवती ने उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी। इस दौरान किसी शख्स ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोनों हाथों से 18 सेकंड में बरसाई 45 चप्पलें
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो महज 18 सेकंड का है। इस वीडियो में युवती मनचले युवक के सिर पर दोनों हाथों से चप्पलें बरसाते हुए नजर आ रही है। बता दें कि वायरल वीडियो में आरोपी युवक जमीन पर बैठा हुआ है तभी पीड़िता दोनों हाथों में चप्पल लेकर आती है और उसकी पिटाई शुरू कर देती है। ऐसा बताया जा रहा है कि बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने भी युवक की पिटाई की।

पुलिस ने किया शांति भंग में चलान
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 151 और 107/16 की कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+