पंजाब: 45 साल के देवर को पीट-पीटकर मार डाला था, 72 साल की वृद्धा 2 बेटियों समेत भेजी गई जेल

जालंधर। पंजाब में एक 45 साल के शख्स की हत्या मामले में 72 साल की वृद्धा और उसकी 2 बेटियों को जेल हुई है। यानी हत्या के आरोप 3 महिलाओं पर थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने बताया था कि, इन तीनों ने बस्ती शेख अड्डा के पास 45 साल अश्वनी कुमार को पीट-पीट कर मार डाला था। अश्विनी उस 72 साल की वृद्धा का देवर लगता था।

Punjab jalandhar; A 72-year-old old woman with 2 daughters jailed for the murder of a 45-year-old man

पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोप 72 साल की कौशल्या, उसकी बेटी ज्योति व निक्कू पर थे, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया गया। कोर्ट ने उन तीनों को जेल पहुंचा दिया है। उधर, सिविल अस्पताल में अश्वनी कुमार के शव का डाक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही विसरा केमिकल जांच के लिए खरड़ लैब तो हार्ट मेडिकल कॉलेज अमृतसर भेजा जाएगा। थाना-5 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि, अश्वनी कुमार का शरीर बस्ती शेख अड्डा के पास मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, अभी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

Punjab jalandhar; A 72-year-old old woman with 2 daughters jailed for the murder of a 45-year-old man

मृतक अश्वनी के बेटे शुभम ने शिकायत में पुलिस को बताया कि, उनका 20 मरले की जमीन को लेकर विवाद था। सोमवार सुबह जब पिता अश्विनी सामान लेकर लौट रहे थे, तो ताई कौशल्या और उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा देखकर वे भी पिता को बचाने गए। हालांकि, देखते ही देखते कौशल्या और उनकी दोनों बेटियों ने अश्विनी को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। अश्विनी के बेटे के अलावा बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा गया। ​अत्यधिक पिटाई से अश्विनी ने दम तोड़ दिया। बेटा घटना का चश्मदीद गवाह था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+