बैंकॉक से जयपुर आईं महिलाएं रेक्टम में छिपाकर लाई 43 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने पकड़ा
जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के केस सामने आना थमने का नाम नहीं ले रहा। सात दिन में दूसरी कार्रवाई। इन महिलाओं के पास सोने के 350-350 ग्राम के कैप्सूल मिले।

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो 43 लाख 12 हजार रुपए का सोना मिला, जो वे अपने रेक्टम में छिपाकर लाई थी।
सोने के ये कैप्सूल 350-350 ग्राम के हैं। दोनों महिला यात्री बुधवार दोपहर दो बजे बैंकॉक की फ्लाइट FD130 से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को उन पर शक हुआ तो पूछताछ की।
पूछताछ करने पर दोनों ने कस्टम अधिकारियों को गुमराह किया। तब पहले तो अधिकारियों ने उनका एक्स-रे करवाया। फिर एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सीनयिर सर्जन की मौजूदगी में दोनों के रक्टम से सोने के कैप्सूल निकाले गए।
कस्टम अधिकारियों को दोनों महिलाओं ने बताया कि वे सोना दिल्ली पहुंचाने के लिए लेकर आई थी। अधिकारियों ने उनको अरेस्ट करके गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications