लाख मिन्नतों के बाद भी डॉक्टर ने नहीं सुनी गुहार, महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा

लाख मिन्नतों के बाद भी डॉक्टर ने नहीं दिया ध्यान, महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा

जयपुर। जयपुर के जयपुरिया अस्पताल के बाहर सड़क पर एक मजदूर महिला के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। महिला को अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन लेबर पेन से बेहाल होने के बावजूद डॉक्टर ने उसे वक्त नहीं दिया।आखिर महिला अस्पताल के बाहर आ गई, जहां उसने खुले में ही बच्चे को जन्म दिया।

woman gives birth to baby outside hospital in jaipur

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक मजदूरी करने वाली महिला अशोक बाई को बच्चे की डिलीवरी के लिए जयपुर के संगनेर क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में एडमिट कराया गया था लेकिन हाई ब्‍लड प्रेशर और दूसरे जोखिम वाले लक्षणों के चलते डॉक्‍टरों ने जयपुरिया हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। महिला का कहना है कि जब उन्‍हें लेबर रूम ले जाया गया तो डॉक्‍टरों ने उन्‍हें इंतजार करने को कहा। महिला की रिश्‍तेदार ने बताया कि लेबर रूम में आधे घंटे तक बैठे होने के बावजूद डॉक्‍टरों ने अशोक को नहीं देखा। इसके बाद उनकी सड़क पर डिलीवरी हुई और राहगीरों ने मदद की।

डिलीवरी के बाद किसी ने एंबुलेंस बुलाई और अशोक को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उनका उपचार किया। मामले के सामने आने के बाद महिला आयोग अब इस मामले की जांच कर रहा है। राजस्‍थान राज्‍य महिला आयोग की चेयरपर्सन सुमन शर्मा ने कहा है कि वो इस मामले की जांच करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+