Rajasthan News: राजस्थान में चुनाव हारने वाले 3 सांसदों का सियासी भविष्य क्या होगा?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया। इनमें से चार जीत गए, लेकिन तीन हार गए। उन हारे हुए तीनों सांसदों का अब सियासी भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।
राजस्थान के सियासी गलियारों में भी यह चर्चा है कि हारे हुए सांसदों का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? क्या पार्टी इन्हें वापस लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतारेगी या फिर कुछ और जिम्मेदारी सौंपेगी।

इस बीच खबर है कि तीनों हारे हुए सांसदों झुंझुनूं से नरेंद्र कुमार, अजमेर से भागीरथ चौधरी और जालौर से देवजी पटेल ने प्रदेश नेतृत्व के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। इस बार नए चेहरों को मौका देने की भी बात हुई।
लोकसभा सांसद रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी, बालकनाथ व राज्यसभा सांसद रहे किरोड़ीलाल मीना चुनाव जीते। बालकनाथ को छोड़कर तीनों मंत्री बन गए। दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बनीं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस का पिछले दो लोकसभा चुनाव से खाता नहीं खुल पा रहा है, लेकिन पार्टी दो बार से कई सीटों पर हारे हुए नेताओं या बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दे रही है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि अब नए साल में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी इसी परम्परा को आगे बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications