जलदाय विभाग के कर्मचारियों को महिलाओं से अभद्रता करना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा

Employees of water supply department had to harass women heavily, villagers gave such punishment

जयपुर, 9 सितंबर। राजस्थान के अलवर जिले में जलदाय विभाग के कर्मचारियों को महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीपल के पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। समय पर पानी नहीं देते और ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहते हैं। सूचना के बाद जेईएन मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत कराया। घटना अलवर जिले के भूगोर गांव की है। इस मामले में विभाग और ग्रामीणों द्वारा पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

alwar

पेयजल संकट है विवाद की जड़

भूगोर गांव के सरपंच कैलाश मीणा के मुताबिक गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी के लिए परेशान महिलाएं जब जलदाय विभाग के कर्मचारियों को फोन करती है तो कर्मचारी ग्रामीण महिलाओं से बदसलूकी करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी शराब के नशे में रहते हैं। जब भी ग्रामीण पानी के लिए बोलते हैं तो समय पर पानी नहीं दिया जाता है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भरा हुआ था। ग्रामीणों का कर्मचारियों द्वारा पानी देने की एवज में पैसे मांगे जाने का आरोप भी है।

alwar

पंप हाउस में ही बनाया बंधक

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण गुरुवार को जलदाय विभाग के भूगोर पंप हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने यहां जलदाय विभाग के कर्मचारी उपेंद्र और जीतराम को पीपल के पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों ने तकरीबन 20 मिनट तक कर्मचारियों को फिर से बांधे रखा। घटना की जानकारी मिलने पर जेईएन सीताराम सैनी मौके पर पहुंचे सैनी ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद महिलाओं ने कर्मचारियों को खोल दिया। जेईएन सैनी ने ग्रामीणों को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं होने का आश्वासन दिया है।

alwar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+