Rajasthan Students Election : मिलिए सवा 3 फीट कद वाले छात्रसंघ अध्‍यक्ष से, कौन है विकास गुर्जर?

जयपुर, 27 अगस्‍त। राजस्‍थान में छात्रों ने अपनी सरकार चुन ली है। शनिवार दोपहर को मतगणना समाप्‍त होने के साथ ही राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव 2022 सम्‍पन्‍न हो गए हैं। नए छात्रसंघ अध्‍यक्ष सुर्खियों में हैं। सबसे ज्‍यादा चर्चा सवा तीन फीट कद वाले छात्रसंघ अध्‍यक्ष की हो रही है। नाम है विकास गुर्जर।

 गुढ़ागौड़जी स्थित केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय

गुढ़ागौड़जी स्थित केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय

विकास गुर्जर को राजस्‍थान के झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी स्थित केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्‍यक्ष चुना गया है। विकास जनम से ही दिव्‍यांग है। इसकी हाइट महज सवा तीन फीट है। जीत के बाद विकास का विजयी जुलूस निकाला जा रहा है। विकास गुर्जर ने रूपल सैनी को 132 वोटों से हराया है।

विकास गुर्जर एसएफआई प्रत्‍याशी

विकास गुर्जर एसएफआई प्रत्‍याशी

बता दें कि विकास गुर्जर ने एसएफआई प्रत्‍याशी के रूप में छात्रसंघ चुनाव में भाग्‍य आजमाया था। ये गुढ़ागौड़जी इलाके के गांव ककराना के रहने वाले हैं। गुढ़ागौड़जी के सरकारी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष के स्‍टूडेंट हैं। इन्‍होंने निर्दलीय प्रत्‍याशी रूपल को हराया है।

RU में मुकाबला त्रिकोणीय

RU में मुकाबला त्रिकोणीय

इधर, राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव 2022 पर भी सबकी नजर है। इस बार मुकाबला त्रिकोणीय बना है। यहां पर एनएसयूआई की रितु बराला, एबीवीपी के नरेंद्र यादव व निर्दलीय निहारिका जोरवाल के बीच मुकाबला हुआ, मगर बाजी निर्दली निर्मल चौधरी ने मारी। निहारिका को हार का सामना करना पड़ा है।

मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी

मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी

बता दें कि निहारिका जोरवाल राजस्‍थान सरकार में सचिन पायलट गुट से मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी हैं। निहारिका को एनएसयूआई की टिकट मिलने की उम्‍मीद थी, मगर एनवक्‍त पर एनएसयूआई ने रितु बराला को उम्‍मीदवार घोषित किया। इस वजह से निहारिका बागी होकर चुनाव मैदान में उतर गईं।

शेखावाटी विश्‍वविद्यालय में एसएफआई का पूरा पैनल जीता

शेखावाटी विश्‍वविद्यालय में एसएफआई का पूरा पैनल जीता

इधर, सीकर की बात करें तो यहां पर 'लाल सलाम' ने जीत दर्ज की है। सीकर के कटराथल स्थित शेखावाटी विश्‍वविद्यालय में एसएफआई का पूरा पैनल जीता है। SFI के विजेंद्र कुमार ढाका पहले छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं। इन्होंने 25 वोट से जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष जय कुमार 43 वोट, महासचिव रेहान 21 वोट से जीते है। संयुक्त सचिव ओमप्रकाश डूडी निर्विरोध जीते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+