Vasundhara Raje Net Worth: सोने की भरमार मगर नहीं है एक भी कार, जानिये कितनी है वसुंधरा राजे की नेटवर्थ?
Vasundhara Raje Net Worth: राजस्थान में 10 साल में पहली बार सत्ता का पलटना तय है। राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। मतगणना में तो भाजपा ने शानदार बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा सत्ता में आती दिख रही है। भाजपा की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां झालरापाटन सीट से पूरे 103010 वोटों से जीती हैं।राजे की जीत के बाद बस उन्हीं का नाम चारों तरफ गूंज रहा है। अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उन्हीं का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसे में चलिये बात करते हैं वसुंधरा राजे की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति के बारे में...
कितना है राजे की नेटवर्थ?
नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के बारे में बात की जाए तो वसुंधरा राजे ने अपनी संपत्ति 5 करोड़ 50 लाख रुपये बताई है। इसमें से उनके पास दो लाख पांच हजार रुपये कैश है। भारतीय स्टेट बैंक की जयपुर शाखा में 11 लाख 555 रुपये उनके नाम पर जमा हैं। वहीं कैश और जमा पैसों से परे उनके पास तीन किलो से ज्यादा सोना और 15 किलो से ज्यादा की चांदी है।

सोने और चांदी के आभूषण
मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार वसुंधरा राजे के पास 3,179 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत तकरीबन एक करोड़ 92 लाख और 351 रुपये है। वहीं उनके पास 11 लाख 19 हजार रुपये की कीमत के चांदी के जेवर और बर्तन हैं।
राजे के पास नहीं एक भी गाड़ी
साल 2003 में वसुंधरा राजे पहली बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी थीं। इसके बाद साल 2013 में वे दोबारा मुख्यमंत्री बनीं। चार बार वे अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन से विधायक भी रह चुकी हैं। चुनाव से पहले दायर हलफनामे के मुताबिक वसुंधरा राजे के पास कोई गाड़ी नहीं है साथ ही उनपर कोई कर्जा भी नहीं है। इससे पहले पिछले चुनाव में राजे पर तकरीबन 5 लाख रुपये का कर्ज था।












Click it and Unblock the Notifications