राजस्थान कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM अशोक गहलोत को दी बधाई!

जयपुर, 15 अप्रैल। राजस्थान में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। अस्पतालों में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी भी खल रही है और श्मशाम में शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ रही है।इस बीच राजस्थान से चौंकाने वाली खबर आई है कि जयपुर स्थित कांवटिया अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी हो गई। राजस्थान से वैकसीन की चोरी के साथ ही सीएम अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Jaipur में सरकारी अस्पताल से Covaxin की 320 डोज़ चोरी | वनइंडिया हिंदी
    शेखावत व चौधरी ने कसा तंज

    शेखावत व चौधरी ने कसा तंज

    केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार पर जमकर तंज कसे हैं।

    केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट

    केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ट्वीट

    केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि 'देश के वैक्सीन चोरी का इकलौता मामला राजस्थान से। राज्य सरकार की सरपरस्ती में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि कोरोना भी इनके आगे फेल है। विफलताओं में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री जी को बधाई!

    राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का ट्वीट

    राज्यमंत्री कैलाश चौधरी का ट्वीट

    वहींं, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि 'पहले एसएमएस अस्पताल से 11 करोड़ रुपए के ढाई लाख N-95 मास्क गायब हुए, अब कांवटिया अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी हो गयी. सरकार का ये कैसा कोरोना प्रबंधन है?'

    12 अप्रैल को पता चली वैक्सीन डोज की चोरी

    12 अप्रैल को पता चली वैक्सीन डोज की चोरी

    बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित कांवटिया अस्पताल में 12 अप्रैल को तलाशने पर वैक्सीन की 320 डोज गायब मिली। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया था, मगर यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर कोरोना वैक्सीन डोज कहां गई। इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

     गहलोत, शेखावत व चौधरी तीनों ही जोधपुर संभाग से

    गहलोत, शेखावत व चौधरी तीनों ही जोधपुर संभाग से

    बता दें कि राजस्थान में कोरोना वैक्सीन चोरी होने पर राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम अशोक गहलोत के संभाग जोधपुर से ही हैं। जोधपुर जहां गहलोत का गृह क्षेत्र है। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं जबकि कैलाश चौधरी जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के बायतू के हैं और वे जैसलमेर-बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+