राजस्थान : दौसा की इन दो बहनों को पुलिस थाने में निभानी पड़ी शादी की रस्में, जानिए परिवार की मजबूरी

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के दो बहनों को शादी समारोह में तेल चढ़ाई की रस्में पुलिस थाने में निभानी पड़ी है। इसकी वजह जमीनी विवाद है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के हस्तक्षेप के बाद यह समाधान निकला कि दोनों बहनें शादी की यह रस्म ​पुलिस थाने में निभाएंगी।

two sisters of Dausa had to perform rituals of marriage in police station

दरअसल, हुआ यह कि दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना इलाके के चांदावास गांव की सगी बहन खुशी प्रजापत व सुमन प्रजापत की 15 मार्च को शादी प्रस्तावित है। शनिवार को दुल्हनों के तेल चढ़ाई की रस्म निभाई जानी थी, मगर इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करने वाले पक्ष ने लड़कियों के घर के बाहर तारबंदी कर दी, जिससे तेल चढ़ाई की रस्म निभाने के लिए वे घर से बाहर ही नहीं निकल सकी।

इस मामले की जानकारी जब राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को लगी तो वो लड़कियों के गांव पहुंच गए। वहां से वो दोनों दुल्हनों को लेकर रामगढ़ पचवारा थाने पहुंचे। फिर पुलिस थाने में ही दुल्हनों के तेल चढ़ाने की रस्म कराने का प्रबंध करवाया गया। पुलिस थाने में पंडितों को बुलाकर विधि विधान से रस्म निभाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+