VIDEO : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, फ्लाईओवर से गिरने के बाद केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग
जयपुर, 6 जुलाई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर तेज गति से दौड़ता हुआ ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और दिल्ली जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रक में आग गई। सूचना पाकर दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Recommended Video

रेलिंग तोड़ते हुए गिरा नीचे
जानकारी के अनुसार हादसा अलसुबह हुआ है। ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरा है। बताया जा रहा है कि ट्रक जयपुर से दिल्ली जा रहा था।

कोटपूतली के पास हादसा
रास्ते में कोटपूतली के पास अचानक दूसरे ट्रक के द्वारा साइड दबाने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुलिया के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा।

सुबह का वक्त होने से बड़ा हादसा टला
गनीमत यह रही कि अल सुबह का समय होने के कारण सर्विस लेन पर यातायात कम था। वरना तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रक चालक घायल
वहीं, हादसे में चालक घायल हुआ है। उसको मामूली चोटें आई हैं। ट्रक में केमिकल से ड्रम थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को खाली करवाकर क्रेन की सहायता से हटवाए।
ड्रम उतारते वक्त लगी आग
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कोटपूतली कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर पर एलबीएस कॉलेज के सामने केमिकल से भरे ट्रक पलट जाने के बाद उसमें रखे केमिकल ड्रम को जेसीबी की सहायता से हटाते समय घर्षण से लगी आग है।
दो दमकलों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
मौके पर एएसपी, डीएसपी, चारों थानों के एसएचओ के साथ लगभग 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्था में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications