राजस्थान में 14 जुलाई से शुरू होगी तबादलों की बारिश, ट्रांंसफर के लिए अपनाना होगा सिर्फ यह तरीका
जयपुर, 6 जुलाई। राजस्थान सरकार ने लंबे समय से तबादलों पर जारी रोक को हटा दिया। इससे अब प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को राहत मिलेगी। राजस्थान में तबादलों का यह मौसम एक माह तक जारी रहेगा।

14 अगस्त तक जारी रहेंगे तबादले
बता दें कि राजस्थान प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की संयुक्त शासन सचिव प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी किया है, जिसके तहत प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक 14 जुलाई से हटाते हुए आगामी 14 अगस्त तक तबादलों पर छूट दी गई है।

पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
आदेश के अनुसार कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए तबादलों के लिए आवेदक का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट अथवा पोर्टल पर ही ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

व्यक्तिगत उपस्थित नहीं है
इसके लिए कोई भी आवेदक कार्यालय आदि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और ना कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा। यह आदेश राज्य के समस्त निगम मंडलों स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications