नशे के सौदागरों का नया जुगाड़, पानी की आड़ में लाखों की पान मसाला की तस्करी पकड़ी

जयपुर। कोरोना वायरस के कारण देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। चौथा चरण 18 मई से शुरू हो चुका है, जो 31 मई जारी रहेगा। इस बीच दुकानें, कारखाने बंद हैं। गुटखा-पान मसाला की तस्करी भी जोरों पर है। तस्कर आए दिन नए नए जुगाड़ से तस्करी कर रहे हैं।

trafficking of pan masala caught in the guise of water‌ in jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पानी के कैंपर की आड़ में पान मसाला की तस्करी पकड़ी गई है। राजस्थान वाणिज्य कर अपवंचना शाखा प्रथम ने रविवार को एक ट्रक से लाखों रुपए का पान मसाला जब्त किया है। विभाग की टीम ने उदयपुर से जयपुर आ रहे इस ट्रक को दूदू के पास रोका, जिसमें पानी के कैंपर के पीछे लाखों रुपए का पान मसाला छिपाया हुआ था।

चीफ कमिश्नर प्रीतम बी यशवंत के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने ट्रक को विभाग के झालाना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय लाकर प्राथमिक जांच शुरू कर जीसटी चोरी और जुर्माने का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में तंबाकू और पान मसाला उत्पादों की कालाबाजारी जमकर हो रही है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर बैन लगाया हुआ है। लेकिन ब्लैक में यह भारी तादात में मुहैया करवाया जा रहा है। प्रदेश से जुड़े दूसरे राज्यों से भी कुछ इसी तरह के उत्पाद आने की शिकायतों पर पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+