राजस्थान में सिरोही के माउंटआबू में सर्दी का टॉर्चर जारी,तापमान पहुंचा माइनस 2 डिग्री
Torture of winter in Rajasthan's Mount Abu: राजस्थान के कश्मीर के नाम से विख्यात सिरोही के माउंटआबू में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार माइनस 2 डिग्री दर्ज होने से कश्मीरी वादियों जैसा नजारा देखा जा रहा है।
राजस्थान में पश्चिम से लेकर पूर्व तक मौसम का टॉर्चर लगातार जारी है। कही माइनस में तापमान होने से बर्फबारी हो रही है तो कही कोहरे और शीत लहर के चलते आमजन को धूजणी छूट रही है।

कोई घरों में रजाइयों में दुबके है तो कोई अलाव ताप कर बचने की जुगत कर रहे है। इधर राजस्थान के हिल स्टेशन और कश्मीर के नाम से देशी से लेकर विदेशी पर्यटकों की जुबान पर रहने वाला सिरोही जिले का माउंटआबू में पिछले कई दिनों से तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया जा रहा है। एक ओर जहां बर्फबारी हो रही तो वहीं तापमान जमाव बिंदू के करीब होने से आमजन का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
दरअसल सिरोही सहित जिले में सर्दी का लगातार प्रकोप बना हुआ है। हिल स्टेशन माउंट आबू का भी न्यूनतम तापमान लगातार तीन दिन से माईनस में दर्ज किया गया है। पारे में गिरावट के चलते मैदानी इलाकों और कारों की छत पर बर्फ जमी नजर आ रही है।
इलाके लोग और आमजन अलाव के सहारे सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। माउंट आबू में सर्दी के प्रकोप के चलते लोगों की दिनचर्या में खासा असर पड़ा है। लोग देर तक घरों में दुबके रहते है और धूप निकलने का इंतजार करते नजर आ रहे है।
सर्दी के चलते बच्चों और बुजुर्गो को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ठण्ड के प्रकोप इस कदर है की कमरों में भी लोग रूम हीटर का उपयोग कर रहे है। हिल स्टेशन पर गुरुवार का न्यूनतम तापमान माईनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से ही यह तापमान माईनस दो डिग्री बना हुआ है।
देशी और विदेशी पर्यटक भी दुबके होटल में
माउंट आबू में सर्दी के थर्ड डिग्री टॉर्चर से पर्यटकों की दिनचर्या में में असर पड़ा है अलसुबह आम दिनों में नक्की लेक पर पर्यटकों की चहल पहल रहती है पर सर्दी के असर के कारण इन दिनों में इक्का दुक्का पर्यटक ही नक्की लेक की सैर करते नजर आ रहे है पर्यटक देर तक होटलो के कमरों में दुबके हुए है। वही बाहर निकल रहे पर्यटक भी चाय की चुस्कियों और गर्म व्यंजनों के सहारे सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए।
बीते एक सप्ताह का न्यूनतम(मौसम विभाग के अनुसार)
शुक्रवार माईनस 2 डिग्री
शनिवार 2 डिग्री
रविवार 0 डिग्री
सोमवार माईनस 2.5 डिग्री
मंगलवार माईनस 2 डिग्री
बुधवार माईनस 2 डिग्री
गुरुवार माईनस 2 डिग्री












Click it and Unblock the Notifications