Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tina Dabi Athar Khan Divorce : कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए IAS टीना डाबी व अतहर आमिर के तलाक की असली वजह

जयपुर, 10 अगस्त। देश की सबसे चर्चित आईएएस जोड़ी टूट गई है। आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान के बीच तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से पिछले साल राजस्थान की राजधानी जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई गई थी। इनकी अर्जी पर जयपुर ​फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया है।

Recommended Video

    Tina Dabi Athar Khan Divorce : कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए IAS टीना डाबी व अतहर आमिर के तलाक की वजह
    यूपीएससी 2015 की टॉपर जोड़ी

    यूपीएससी 2015 की टॉपर जोड़ी

    बता दें कि बीते छह साल से आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। साल 2015 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में टीना डाबी पहले और अतहर आमिर खान दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद दोनों ने 2018 में शादी रचा ली थी। 17 नवंबर 2020 को टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक के लिए आवेदन किया था। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जयपुर कोर्ट ने इनके तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है।

     राजस्थान से जम्मू चले गए अतहर आमिर

    राजस्थान से जम्मू चले गए अतहर आमिर

    बता दें कि यूपीएससी 2015 टॉप करने के बाद आईएएस टीना डाबी और अतहर आमिर खान मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ था। हालांकि तलाक के आवेदन के बाद अतहर आमिर राजस्थान कैडर छोड़कर जम्मू कश्मीर चले गए। दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में 20 मार्च को विवाह बंधन में बंध गए थे। हालांकि इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर 9 अप्रैल को शेयर की थी।

    सोशल मीडिया पर नाम में जोड़ा खान सरनेम

    सोशल मीडिया पर नाम में जोड़ा खान सरनेम

    टीना डाबी और अतहर आमिर खान की लव मैरिज भी का​फी सुर्खियों रही थी। खुद टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बायो में खान सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ लिया था। इस बात को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल भी किया। कुछ समय पहले टीना ने खान सरनेम हटा दिया। उसके बाद लोग दोनों के रिश्ते में खटास के कयास लगाने लगे थे।

     ये है टीना डाबी व अतहर आमिर के तलाक की वजह

    ये है टीना डाबी व अतहर आमिर के तलाक की वजह

    टीना डाबी और अतहर आमिर ने अपने तलाक की वजह को लेकर मीडिया के सामने कभी कुछ नहीं बोला, लेकिन पिछले साल दोनों ने जयपुर के फैमिली कोर्ट नंबर एक में आपसी सहमती से म्यूचअल तलाकी अर्जी लगाकर बताया था कि वे दोनों आगे साथ नहीं रह सकते। इसलिए कोर्ट उनकी शादी को शून्य घोषित करें।

     कौन हैं आईएएस टीना डाबी

    कौन हैं आईएएस टीना डाबी

    बता दें टीना डाबी का राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली से गहरा रिश्ता है। टीना का जन्म 9 नवंबर 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। पिता जसवंत डाबी दूरसंचार विभाग में कार्यरत हैं। मां हिमानी डाबी इंजीनियर हैं। इनका परिवार मूलरूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर का रहने वाला है जबकि वर्तमान में परिवार दिल्ली रहता है। दिल्ली से ही टीना की पढ़ाई हुई। दिल्ली में ही रहते हुए यूपीएसपी की तैयार की और टॉप किया।

    कौन हैं आईएएस अतहर आमिर खान

    कौन हैं आईएएस अतहर आमिर खान

    बता दें​ कि आईएएस अतहर आमिर खान मूलरूप से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से हैं। सुन्नी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले आमिर का जन्म 5 सितम्बर 1992 को टीचर मोहम्मद शफी खान के घर हुआ था। अतहर आमिर खान का पूरा नाम अतमर आमिर उल शफी खान है। इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+