महारानी कॉलेज जयपुर की तीन छात्राएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं, इन समस्याओं का समाधान चाहती हैं लड़कियां
जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव 2022 की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर राजधानी जयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बाद अब महारानी कॉलेज जयपुर की तीन छात्राएं भी कॉलेज परिसर में दोपहर को पानी की टंकी पर चढ़ गईं। राजस्थान सरकार ने 26 अगस्त से छात्रसंघ चुनाव का ऐलान कर चुकी है।

विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कमल मोहनपुरिया, गुंजन शर्मा व कोमल वर्मा गोखले हॉस्टल के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। छात्राओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह नीचे नहीं उतरेंगी और यदि उन पर दबाव बनाया गया तो वह टंकी से नीचे कूद जाएंगी। इससे पहले दिन में इन छात्राओं ने दिन में इन्हीं मांगों को लेकर महारानी कॉलेज के मुख्यद्वार के बाहर धरना भी दिया था।
छात्राओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह लड़कियों की शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने जनघोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में हम यह कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं और जब तक हमें सरकार ने मांगें पूरी होने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता हम नीचे नहीं आएंगे।
छात्राओं ने महारानी कॉलेज में निशुल्क छात्रा शिक्षा शुरू की जाए, साथ ही छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो, ओपन जिम, ई मित्र की निशुल्क व्यवस्था, बंद पड़े एटीएम को शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर कॉलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल को ज्ञापन दिया। इस पर कॉलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल को कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की डिमांड का ज्ञापन मिला था, हमने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी जो भी डिमांड हैं उसे पूरा किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा निशुल्क करना यह सरकार का काम है।
इसमें कॉलेज प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। आज कॉलेज में पेपर भी चल रहे हैं, पेपर शुरू करने के लिए मुझे साइन करने हैं इसके बाद मैं कुलपति से मिलकर उन्हें छात्राओं की डिमांड की जानकारी दूंगी, जिससे सीएम तक उनकी बात पहुंचाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। कॉलेज में निर्भया की टीम है साथ ही अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications