गुजरात में दिखेगी राजस्थान की यह झलक, कांग्रेस के 8 वचन में राजस्थान की योजनाएं शामिल
जयपुर, 5 सितम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद में परिवर्तन संकल्प रैली में 8 वचन दिए हैं। इनमें राजस्थान की योजनाओं की झलक स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात चुनाव के लिए 8 अहम घोषणाएं की है। जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के 8 वचन नाम दिया है। इनमें से अधिकतर योजनाएं राजस्थान में संचालित हो रही है। राहुल गांधी ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 बिजली यूनिट फ्री, 10 लाख तक मुफ्त इलाज, किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ, 3 हजार सरकारी इंगलिश मीडियम स्कूल, कोरोना पीड़ित परिवारों को 4 लाख का मुआवजा, दुग्ध उत्पादकों को एक लीटर पर 5 रुपये की सब्सिडी और सरकारी नौकरियों संविदा प्रणाली खत्म कर 3 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। इनमें से अधिकांश योजनाएं राजस्थान में संचालित हो रही है। जिसका राजस्थान की जनता को लाभ मिल रहा है। राहुल गांधी ने सीएम गहलोत के कहने पर तमाम योजनाओं को गुजरात कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया है।

राजस्थान की योजनाएं भी शामिल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 अगस्त को अहमदाबाद दौरे के दौरान संकेत दे दिए थे कि गुजरात के चुनावी घोषणा पत्र में राजस्थान में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात माॅडल फेल हो चुका है। गुजरात माॅडल से गरीबी और आर्थिक असमानता में बढ़ोतरी हुई है। गुजरात माॅडल गरीबों को लिए अभिशाप बन गया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में गुड गवर्नेंस चल रही है। ऐतिहासिक काम पिछले साढे़ 3 साल में हुए। उन्होंने कहा कि हमने 5 साल के शासन में तीन लाख नौकरियों का टारगेट रखा है। जिनमें से एक लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। एक लाख नौकरियां लाइन में है और एक लाख नौकरियां भी जल्द दे देंगे।

गुजरात में चला था गहलोत का जादू
कांग्रेस आलाकमान ने सीएम अशोक गहलोत को गुजरात का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम गहलोत लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं। सीएम गहलोत के कहने पर ही राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। गुजरात चुनाव में 23 पर्यवेक्षक गहलोत के मंत्री और विधायक लगाए गए है। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किनारे पर आकर चुनाव हार गई। सीएम गहलोत का जादू जमकर चला था।













Click it and Unblock the Notifications