राजस्थान में कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से निर्णायक होंगी ये तारीखें, जानिए पूरी वजह

जयपुर, 3 सितबर। प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक तौर पर यह महीना बहुत महत्वपूर्ण हैं। सबसे महत्वपूर्ण है इस महीने की 6, 7,19 और 30 सितंबर निर्णायक तारीख मानी जा रही है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का सबसे बड़ा भारत जोड़ों अभियान 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी दिन पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन है। इसलिए उनके समर्थक 6 सितंबर को ही जयपुर में अपना शक्ति प्रदर्शन करके पार्टी हाईकमान को स्पष्ट संकेत देने के प्रयास की तैयारी में जुटे हैं। सीएम गहलोत शनिवार को कांग्रेस की हल्ला बोल रैली शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं सचिन पायलट पहले से ही दिल्ली चले गए हैं।

congress

विधानसभा सत्र से पहले बदलाव की उम्मीद

राजस्थान में 19 सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। वहीं दूसरी ओर 24 से 30 सितंबर तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन भरे जाएंगे। सबसे बड़ी चर्चा अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम को लेकर लगाई जा रही है। सीएम गहलोत इन अटकलों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश की राजनीति में 19 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र से पहले व्यापक बदलाव आ सकता है। सचिन पायलट और उनके समर्थक इस बात का भरोसा रखे हुए हैं कि उनके पक्ष में हाईकमान निर्णय करेगा। सीएम गहलोत के समर्थक इस बात को खारिज कर रहे हैं कि राजस्थान में कोई बदलाव नहीं आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पायलट समर्थक भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने पायलट को सीएम बनाने की मांग सार्वजनिक मंचों पर करना शुरू कर दिया है। सीएम गहलोत का नाम बीते कुछ समय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए उछाला जा रहा है। वहीं सीएम गहलोत और उनके समर्थक इस बात से परेशान हैं कि हाईकमान क्या कुछ निर्णय करने वाला है। प्रदेश में कांग्रेस की पूरे प्रदेश राजनीति में एक अलग सा माहौल बना हुआ है। सीएम गहलोत इशारों में राजस्थान नहीं छोड़ने की बात कहते रहे हैं। सचिन पायलट भी साफ कर चुके हैं कि हाईकमान का निर्देश तो सभी को मानना होगा।

ashok gahlot

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सचिन

सचिन पायलट समर्थकों को उम्मीद है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चुनावों के साथ ही पायलट को राजस्थान में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि यह सारे समीकरण इसी बात पर टिके हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं। पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है। लेकिन दिल्ली में आयोजित होने वाली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली और 7 सितंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा के चलते इस बार पायलट समर्थकों ने 6 सितंबर को शक्ति परीक्षण जयपुर और पूरे प्रदेश में जन्मदिन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चित किया है। इन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पायलट गुट के नेताओं और समर्थक बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। 7 सितंबर से पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कन्याकुमारी जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सीएम गहलोत शामिल होंगे या नहीं अभी कोई कार्यक्रम निश्चित नहीं हो पाया है।

sachin pilot

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+