Sushmita Sen के 'बेटर हाफ' Lalit modi ने राजस्थान क्रिकेट में यूं मचाया था ग़दर, IPL टीम को करवाया बैन
जयपुर, 14 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की शादी आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से होने जा रही हैं। फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुद ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम व ट्विटर पर सुष्मिता सेन को BetterHalf पार्टनर बताते हुए दोनों की दस तस्वीरें शेयर की हैं।

ललित मोदी RCA अध्यक्ष भी रहे
भारत में आईपीएल के जनक कहे जाने वाले ललित मोदी का कॅरियर कई विवादों से भरा रहा है। भारतीय क्रिकेट में इनकी तूती बोला करती थी। राजस्थान क्रिकेट में इन्होंने काफी गदर मचाया। ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।
18 जिला संघ सदस्यों ने ललित मोदी के खिलाफ मत दिया
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी आरसीए के अध्यक्ष रहते हुए ललित मोदी को अविश्वास प्रस्ताव का भी सामना करना पड़ा था। तब राजस्थान के 18 जिला संघ सदस्यों ने ललित मोदी के खिलाफ मत दिया। महज एक सदस्य ने मोदी के पक्ष में वोट डाला। पांच सदस्यों के मतों पर विवाद रहा।

2014 में राजस्थान रॉयल टीम पर चार साल तक बैन लगा
बता दें कि राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनावों ललित मोदी को बतौर अध्यक्ष चुना गया था। लेकिन हाइकोर्ट के निर्णय के बाद से ही उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। आईपीएल विवाद के बाद से ललित मोदी लंदन में जाकर रहने लगे। उसी विवाद के चलते साल 2014 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम पर चार साल तक बैन लगा था।
सुष्मिता सेन ललित मोदी की शादी पर क्या लिखा?
IPS के जनक ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से शादी की बात भी सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट की है। उन्होंने लिखा कि 'क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं की है। हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं'
सुष्मिता सेन को अपनी बेटर हाफ बताया
बता दें कि पहले ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर हिंट दिया था कि दोनों ने शादी रचा ली है। पोस्ट में ललित मोदी ने लिखा था कि वे ग्लोबल टूर करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं। परिवार के साथ वह मालदीव और सर्दीनिया गए थे। सुष्मिता सेन को उन्होंने अपनी बेटर हाफ बताया। नई जिंदगी और नई शुरुआत के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications