राजस्थान विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े छात्र, विधि कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की मांग
जयपुर। राजधानी जयपुर के गांधी नगर थाना इलाके में स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय प्रांगण में बनी पानी टंकी पर दो छात्रों के चढ़ने का मामला सामने आया है। यह दोनों छात्र विधि महाविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की मांग के चलते पानी की टंकी पर चढ़े हैं।

छात्रों का आरोप है कि जब ऑनलाइन परीक्षा कराने के आदेश हो चुके हैं। तब भी विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके लिए हमने कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिए, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते हमें पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
इन छात्रों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इन छात्रों को नीचे उतरने के लिए समझाइश की। पानी की टंकी पर चढ़े छात्र प्रतिनिधि कैलाश कुड़ी ने वीडियो जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांग की है कि विधि महाविद्यालय की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाए। प्रथम, द्वितीय वर्ष को बीसीआई ने ऑनलाइन मोड़ पर करवाने के आदेश दिये हैं। फिर भी ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं करवाई जा रही है। इसी के चलते आज हमें पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications