जयपुर : आबादी एरिया में पैंथर घुसने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने यूं किया काबू में

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आबादी क्षेत्र में पैंथर घुसने से हड़कंप मच गया। घटना जयपुर के जगतपुरा इलाके की है। यहां झालाना के जंगलों से घूमते हुए पैंथर रामनगरीय इलाके के करोल बाग स्थित एक बाडे में जा घुसा। सुबह करीब 9 बजे पैंथर दिखने की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

Struggle due to entry of Panther in population area, Jaipur forest department team tranquilizes

पशुओं के बाड़े में झाड़ियों में छिपे पैंथर को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम के पशु चिकित्सक अरविंद माथुर ने ट्रैंकुलाइज किया, लेकिन पैंथर के बेहोश होने की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद वन विभाग की टीम छत से बल्लियों के सहारे झाड़ियों को हटाया और पैंथर को पकड़कर पिंजरे में कैद किया।

एसीएफ जगदीश गुप्ता ने बताया कि जगतपुरा इलाके में आबादी क्षेत्र में पैंथर के घुसने की सूचना मिली थी। जिस पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर पैंथर को पकड़ लिया है। गनीमत रही कि पैंथर ने बाड़े में मौजूद पशुओं के साथ ही वहां खड़े लोगों पर कोई हमला नहीं किया। पैंथर की जानकारी जुटाकर वन विभाग की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके बाद उसे वापस छोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+