बर्थडे पार्टी में जमकर दागीं गोलियां, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

जयपुर। शाहपुरा शहर में कुछ युवकों ने अपने मित्र के जन्मदिन का जश्न फिल्मी स्टाइल में मनाते हुए देशी पिस्टल व देशी कट्टे से हवाई फायर किया। यह जश्न किसी सुनसान जगह पर नही, बल्कि शहर के बीचों-बीच कृषि मंडी परिसर में मनाया गया। मामला तब उजागर हुआ जब जश्न मनाने वालों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर दिया।

Shahpur Police Arrested Accused of Firing in Birthday party

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और उसके पास से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। थाना प्रभारी सीएम जाखड़ ने बताया की शाहपुरा में देवा गुर्जर नामक युवक का जन्मदिन था। इस मौके पर उसने 1 जुलाई को रात करीब 8:30 बजे को पार्टी का आयोजन किया था पार्टी में उसके कुछ दोस्त शामिल हुए थे।

जन्मदिन का केक काटने के दौरान उन्होंने जश्न मनाते हुए हाथों में देशी पिस्टल लहराई और हवाई फायर किए। जोश ही जोश में उन्होंने इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शाहपुरा पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने इस मामले में कुंभावास निवासी रामशरण उर्फ राजू को कल गिरफ्तार कर लिया तथा देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। खातोलाई निवासी रजनीश गुर्जर को देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था इसके कब्जे से देशी कट्टा व खाली को बरामद कर शाहपुरा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+