Rajasthan में सर्दी के तीखे हुए तेवर, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में सर्दी के तीखे तेवर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने सरसों की फसल में पाले से नुकसान की आशंका जताई है।

Rajasthan में सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर से जहां एक और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी और उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेशभर में ट्रेन की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को शेखावटी और पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। इसमें फतेहपुर माइनस 1.7 और माउंट आबू माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस शामिल है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड बढ़ने की वजह से सरसों की फसल को पाला से नुकसान की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से यहां विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज हुई है। फतेहपुर में छाए घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। इसके चलते छह वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक जने की मौत हो गई। जबकि 5 सवारियां घायल हो गई।

rajasthan thand

Rajasthan में कांग्रेस के पुराने मसलों को सुलझाने जयपुर आए नए प्रभारी रंधावा, जानिए पूरा मामला

चूरू में जाड़े ने छुड़ाई कंपकंपी

चूरु जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। यहां मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 2 मीटर से भी कम देखी गई सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। लेकिन यहां शीतलहर के कारण ठंड में बढ़त देखी गई। यहां सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

rajasthan thand

प्रदेश के कई हिस्सों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। लेकिन 29 दिसंबर से एक बार फिर कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर से पारे में फिर से गिरावट का दौर शुरू होगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में शीत लहर चलेगी।

rajasthan thand

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+