lightning strikes in Amer : आमेर पहाड़ी पर ड्रोन से सर्च ऑपरेशन, SDRF की दो कंपनी तलाश में जुटी

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास आमेर महल के सामने वॉच टावर पर रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने के वक्त यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जो टावर पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे।

 पहाड़ी से पत्थर ​भी गिरने लगे

पहाड़ी से पत्थर ​भी गिरने लगे

आकाशीय बिजली गिरने के बाद पहाड़ी से पत्थर ​भी गिरने लगे। कई लोग मौके पर झुलस गए और बाकी इधर-उधर भागने लगे। आस-पास के लोगों ने घायलों को पहाड़ी पर ढूंढकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

सुबह सात बजे से सर्च ऑपरेशन

सुबह सात बजे से सर्च ऑपरेशन

मौके पर स्थानीय प्रशासन, आमेर पुलिस व सिविल डिफेंस टीमें पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। सुबह सात बजे से एसडीआरएफ की दो कंपनियों ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आमेर पहाड़ी की चोटी व तलहटी में लोगों की तलाश की गई।

ए व एच कंपनी को लगाया गया

ए व एच कंपनी को लगाया गया

राजस्थान स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स के कमांडेंट पंकज चौधरी ने बताया कि आमेर आकाशीय बिजली ​की घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की ए व एच कंपनी को लगाया गया है। सर्च ऑपरेशन सोमवार दोपहर तक भी जारी है।

ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे का भी उपयोग

ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे का भी उपयोग

सुबह सात बजे से जल महल तथा घाटगेट रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय प्रशासन के निर्देशन में रोप की सहायता से पहाड़ी पर अन्य कोई घायल व्यक्ति या मृत व्यक्ति की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया जा रहा है।

राजस्थान : आकाशीय बिजली गिरने से 9 बच्चों समेत 22 की मौत, PMO ने की 2-2 लाख की मदद की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+