Jaipur: SMS अस्पताल में O+ की बजाय AB+ ब्लड चढ़ाने से युवक की मौत, इन 4 डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ पर गिरी गाज
SMS Hospital Jaipur: राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से मरीज सचिन शर्मा की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।
एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में अस्थि विभाग के सह आचार्य डॉ. एसके गोयल, रेजिडेंट डॉ. दौलतराम व डॉ. ऋषभ चलाना को एपीओ कर दिया गया है। पॉलीट्रॉमा के नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार को निलंबित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उधर, दो रेजिडेंटस को APO करने के बाद जार्ड ने विरोध जताया। आगामी रणनीति के लिए शनिवार सुबह बैठक की।
बता दें कि बांदीकुई के सचिन शर्मा का 12 फरवरी को एक्सीडेंट हो गया था। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
परिजनों का आरोप है कि सवाई मानसिंह अस्तपाल में सचिन के ओ पॉजिटिव की जगह एबी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया था, जिससे किडनी फेल हो गई। उसके बाद उसे ICU में जिंदगी मौत से जूझ रहा था।
सचिन की मौत के बाद जयपुर, दौसा, कोटपुतली में लोग आक्रोशित हो गए। कई संगठन, नेता व न्याय की गुहार लगाते हुए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे और सचिन के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की।












Click it and Unblock the Notifications