सिद्धू मूसे वाला के परिजनों से मिले सचिन पायलट, बोले- 'पंजाब में ड्रग माफिया, आतंकवादी, गैंगस्टर पैर जमा रहे'

जयपुर, 6 जून। पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद पंजाब सीएम भगवत मान समेत बड़े नेता उनके घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मानसा जिले में सिद्धू मूसे वाला के घर पहुंचे हैं।

sachin Pilot

कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला के परिवार से मिलने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि यह दुखद है। हमारे नेता की इस तरह से हत्या कर दी गई। पंजाब में बार-बार खतरे का माहौल फैलाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार को सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।सचिन पायलट ने यह भी कहा कि लोगों में दहशत पैदा करने के लिए ऐसी घटना हुई। पंजाब में ड्रग माफिया, आतंकवादी, गैंगस्टर पैर जमा रहे हैं।

Recommended Video

    Salman Khan को Death Threat, Delhi Police ने Lawrence Bishnoi से की पूछताछ| वनइंडिया हिंदी | * News

    उल्लेखनीय है कि 29 मई की शाम को मानसा जिले में गोली मारकर सिद्धू मूसे वाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसे वाला अपनी थार कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में शूटरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उनकी जान ले ली।

    सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाड़ा में बैठे गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया। पंजाब पुलिस गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की तलाश में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में कई जगहों पर दबिश दे रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+