सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा-भाजपा नेता ने किया अमर्यादित व्यवहार

जयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि सोनिया गांधी जी ने देश की सेवा एकता प्रगति व खुशहाली को अपना सर्वप्रथम कर्तव्य माना है। आज सदन में भाजपा नेता ने उनके साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया है। वह निंदनीय है। हालांकि सचिन पायलट ने नाम किसी का नहीं लिया। पायलट ने इशारों-इशारों में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद सदन के बाहर सोनिया गांधी और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के बीच बहस हो गई।

sachin pilot

कांग्रेस सांसद का आरोप सदन में ऐसा बर्ताव अनुचित

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने सदन में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गाँधी के साथ भाजपा सांसदों के बर्ताव को अनुचित बताया है। कोड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब सदन स्थगित कर दिया गया उसके बाद हम सभी बाहर जाने लगे। तभी भाजपा के सभी सांसद सोनिया जी का नाम लेकर चिल्लाने लगे।इतने में सोनिया जी वापस आ गई। वह महिला सांसदों से बात करना चाहती थी। इसलिए वे सांसद रमा देवी के पास गई। तभी भाजपा के सांसद सोनिया जी पर चिल्लाने लगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी कह रही थी कि सोनिया जी मेरे खिलाफ बहुत बोलती हैं। जिस तरह वहां पर बर्ताव हो रहा था। हमें लग रहा था थोड़ी देर बाद ही हम पर हमला हो जाएगा। बाद में हमने बीच-बचाव कर सोनिया जी को बाहर निकाला। सोनिया जी तो कुछ बोल भी नहीं पाई। महिलाओं के साथ पुरुष सांसद भी उन पर चिल्ला रहे थे। एक वरिष्ठ महिला नेता के साथ बात करने का तरीका भी इन लोगों को मालूम नहीं है। लोकतंत्र में महिला सांसद के साथ इस तरह का बर्ताव होना क्या उचित है? बातचीत से रास्ता निकल सकता था। लेकिन यह लोग हमें सदन में बोलने ही नहीं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+