Gs Sandhu IAS : राजस्थान के वो अफसर जो रिटायर्ड होने के बाद UDH सलाहकार बन 1 रुपए प्रतिमाह में करेंगे काम
जयपुर, 18 जून। राजनीतिक नियुक्तियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन राजस्थान के नगरीय विकास विभाग में एक ऐसी नियुक्ति हुई है जो किसी मेवा की नहीं बल्कि सेवा के तौर पर स्वीकार की गई है।

राजस्थान कैडर के रिटायर्ड IAS गुरदयाल सिंह संधु को अशोक गहलोत सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर संधु को नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग का सलाहाकार नियुक्त किया है। अब वे अपनी सेवा यहां सलाहाकार के रूप में देंगे। इसके बदले संधु को मात्र एक रुपए मानदेय मिलेगा। हालांकि, अन्य तमाम खर्चे व सुविधाएं सरकार वहन करेगी।
संधु इससे पहले गहलोत सरकार के दूसरे कार्यकाल में लंबे समय तक नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे थे। उन्हें नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल का करीबी माना जाता है। हालांकि एकल पट्टा प्रकरण को लेकर जीएस संधू पहले विवादों में रह चुके हैं, लेकिन फिर भी सरकार ने उनकी योग्यता को देखकर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग में बतौर सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रशासन शहरों के संग अभियान में नगरीय विकास विभाग में सलाहकार बनाए जाने के बाद अब संधु रूपरेखा तय करेंगे। इनकी अध्यक्षता में इस अभियान के संचालन के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा वर्तमान में नगरीय विकास विभाग में जो नियम, नीतियां चल रही है उसका अध्ययन कर उसमें आवश्यकता अनुसार बदलाव के भी सुझाव देंगे।
अशोक गहलोत सरकार आने के बाद जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट अकादमी (RCA) के अध्यक्ष बने थे। तब संधु को आरसीए में भी सलाहाकर बनाया था। वे अभी भी RCA के सलाहकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications