वैभव गहलोत के सामने पूर्व मंत्री के बेटे को उतारने की तैयारी, आरसीए चुनाव से पहले हुआ यह विवाद

जयपुर, 11 सितंबर। राजस्थान में क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई है। आरसीए ने चुनाव से पहले जिला क्रिकेट एसोसिएशन की सूची जारी की है। सूची में पदाधिकारियों के नाम में गलती सामने आने के बाद श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने आरसीए को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण की मांगा है। आरसीए के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। वैभव गहलोत अभी आरसीए के अध्यक्ष हैं। वहीं विपक्ष पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को उम्मीदवार बनाने जा रहा है।

vaibhav gahlot

आरसीए के चुनाव 30 सितंबर को

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 30 सितंबर को होंगे। 26 को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 सितंबर को नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। 30 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक वोटिंग की जाएगी। आरसीए की कार्यकारिणी मैं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए चुनाव होने हैं।

dhananjay singh khinvsar

आरसीए ने सूची में की यह गलती

आरसीए द्वारा जारी मतदाताओं की सूची में श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के तौर पर जयदीप बिहानी का नाम दिया गया है। जबकि मुकेश शाह श्रीगंगानगर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हैं। श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने आरसीए से जल्द से जल्द संशोधित सूची जारी करने की मांग की है। इससे क्रिकेट संघ में फैली भ्रांतियां दूर हो सकेगी।

RCA
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+