Ravi Prakash Meena : पाक हसीना के Honeytrap में फंसा ऑफिस असिस्टेंट, सेना भवन दिल्‍ली से भेजी सूचनाएं

Ravi Prakash Meena : पाक हसीना के हनीट्रैप में फंसा ऑफिस असिस्टेंट, दिल्‍ली के सेना भवन से भेजी खुफिया सूचनाएं

भारतीय सेना और रक्षा कार्यालयों से जुड़े जवानों व कर्मचारियों का पाकिस्‍तानी हसीनाओं के हनीट्रैप में फंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्‍ली स्थित सेना भवन में काम करने वाले 31 वर्षीय ऑफिस असिस्टेंट रवि प्रकाश मीणा को राजस्‍थान सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम ने करौली जिले से पकड़ा है।

Ravi Prakash Meena honeytrap

इस पर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सेना से जुड़े गुप्‍त दस्‍तावेज भेजने का आरोप है। आरोपी रवि प्रकाश मीणा मूलरूप से राजस्‍थान के करौली जिले के गांव मसावत सपोटरा का रहने वाला है। पाक महिला एजेंट के हनीट्रैप और पैसों के लालच में फंसकर आरोपी ने सेना के सीक्रेट डॉक्यूमेंट सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए। जासूसी के आरोप में शनिवार को करौली से गिरफ्तार ऑफिस असिस्टेंट से CID इंटेलिजेंस पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि प्रकाश मीणा साल 2015 में चतुर्थ श्रेणी सहायक के रूप में भर्ती हुआ था। तब से ही दिल्‍ली में सेना भवन में पोस्‍टेड था। बीते तीन माह से वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए पाक की महिला एजेंट के सम्‍पर्क था। कुछ समय पहले ही रवि प्रकाश मीणा सुर‍क्षा एजेंसियों के रडार पर आया था। गतिविधियां संदिग्‍ध लगने पर इस पर खास नजर रखी जा रही थी। अब पकड़ जाने पर CID इंटेलिजेंस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की है।

पूछताछ में यह सामने आया कि पाकिस्‍तान की महिला एजेंट ने इसे अपना नाम अंजलि तिवारी पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताया था। फिर प्‍यार भरी बातें करके हनीट्रैप के जाल में फंसाया। इसके अकाउंट में पैसे भेजे और भारतीय सेना के गोपनीय डॉक्टयूमेंट मंगवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+