Randeep Surjewala Rajya Sabha MP : 17 साल की उम्र में राजनीति में आए, पूर्व CM चौटाला को 2 बार हराया
जयपुर, 10 जून। राज्यसभा चुनाव 2022 सम्पन्न हो गए हैं। 10 जून को राजस्थान विधानसभा में सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके एक घंटे बाद मतों की गणना की गई। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

चंडीगढ़ के रहने वाले हैं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला
राजस्थान से पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला मूलरूप से हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला का जन्म 3 जून 1967 को किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला व विद्या देवी के घर हुआ। सुरजेवाला ने शुरुआती शिक्षा नरवाना के आदर्श बाल मंदिर व आर्य उमावि से पूरी की। में हुई। डीएवी स्कूल से वाणिज्य में स्नातक व पंजाब विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की डिग्री पाई। राजनीति विज्ञान में एमए भी किया।

गायत्री सुरजेवाला से की शादी
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वकालत भी की। 21 साल की उम्र में साल 1988 में दिल्ली में वकालत फर्म श्रॉफ एंड कंपनी से शुरुआत की। उसे पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में भी जारी रखा। राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की शादी 1991 में गायत्री सुरजेवाला के साथ हुई। इनके दो बेटे अर्जुन आदित्य हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने 17 साल की उम्र में शुरू की राजनीति
जाट समुदाय आने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। इन्हें राहुल गांधी के विश्वासपात्र व करीबी नेता भी माना जाता है। रणदीप सुरजेवाला ने महज 17 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था। तब इन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस यूथ विंग का जनरल सेकेट्री नियुक्त बनाया गया था। साल 2000 में रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा से आने वाले वो पहले शख्स बने जिन्हें इंडियन यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर पांच साल रहे।
राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय लोकतंत्र की जीत है। मैं तीनों नवनिर्वाचित सांसदों श्री प्रमोद तिवारी, श्री मुकुल वासनिक एवं श्री रणदीप सुरजेवाला को बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि तीनों सांसद दिल्ली में राजस्थान के हक की मजबूती से पैरवी कर सकेंगे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 10, 2022
राज्य मंत्री और कैबिनेट के सदस्य रह चुके रणदीप सुरजेवाला
साल 2004 में रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस पार्टी में सचिव व प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। साल 1996 और 2005 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला के ख़िलाफ़ मैदान में उतारा था और दोनों बार सुरजेवाला जीते। रणदीप सुरजेवाला कई बार राज्य मंत्री और कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं। साल 2014 में वो चौथी बार विधायक चुने गए थे।

छह बार लड़ा हरियाणा विधानसभा चुनाव
भूपेंद्र सिंह हुड्डा नीत कांग्रेस सरकार में 2009 से 2014 तक रणदीप सिंह सुरजेवाला मन्त्रीमण्डल के सदस्य रह चुके हैं। वे हरियाणा के सबसे कम आयु के मंत्री बने। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा से 6 बार साल 1993 उप चुनाव, 1996, 2000, 2005, 2009 व 2014 में चुनाव लड़ा।












Click it and Unblock the Notifications