Rajasthan: दोस्‍त को सी ऑफ करने के लिए फर्जी टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंच गई महिला

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर अजीब मामला सामने आया है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने का रास्‍ता मिलने पर पकड़ी गई।

jaipur news

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर एक महिला ने डमी टिकट से प्रवेश पा लिया। उसने यह कदम अपने दोस्‍त को सी ऑफ करने के लिए उठाया।

जानकारी के अनुसार दोस्‍त को रविवार रात को साढ़े 11 बजे सी ऑफ करना था। इसलिए उसने जयपुर से बेंगलूरु फ्लाइट का टिकट एडिट किया और डमी टिकट बना लिया। इसके बाद डमी टिकट और आईडी दिखाकर जयपुर एयरपोर्ट पर प्रवेश पाया।

फर्जी आईडी से जयपुर एयरपोर्ट पर प्रवेश पाकर सिक्योरिटी एरिया में बैठ गई। बाद में उसे एयरपोर्ट से बाहर का रास्‍ता नहीं मिला। उसने एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी से मदद मांगी। इस पर उसकी पोल खुल गई।

कर्मचारी ने एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को सूचना दी। इस पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला को देर रात एक बजे छोड़ दिया। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की पहचान उजागर नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+