Rajasthan Weather : साल 2022 में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार, हीटवेव कर सकती है परेशान
जयपुर, 2 मार्च। राजस्थान में सर्दी की विदाई हो रही है। गर्मी दबे पांव दस्तक दे रही है। चहुंओर फाल्गुनी बयार बह रही है। इस बीच राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

राजस्थान मौसम पूर्वानुमान 2022 की माने तो इस बार गर्मी अधिक पड़ सकती है। साथ ही हीटवेव यानी लू चलने के दिन भी ज्यादा होंगे। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आदि में तो इसी माह से लू चलने का सिलसिला शुरू हो सकता है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा कहते हैं कि प्रशांत महासागर में अलनीनो की कंडीशन बनी हुई है। यह अगले तीन माह में न्यूट्रल होने की संभावना है। इसी तरह से हिंद महासागर में निगेटिव आईओडी बनी है।
यह भी अगले तीन माह में सामान्य रहेगा। यह दोनों ही स्थितियां गर्मी के मौसम के अनुकूल है। इसके असर से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, पश्चिमी भारत और पूर्वात्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
बता दें कि मार्च 2022 की शुरुआत से ही सर्दी विदा होने लगी है। अब राजस्थान में रात का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। यहीं नहीं बल्कि अप्रैल मई में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। कई दिन तक दिन का तापमान सामान्य 5-6 डिग्री तक ज्यादा रहेगा।
इस बार पूर्व राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पूर्वी भागों में तापमान सामान्य ही रहने की संभावता जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications