Rajasthan Bypolls 2021 : राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा इन चेहरों पर लगा सकती हैं दांव
Rajasthan Bypolls 2021 : राजस्थान उपचुनाव में सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद में कांग्रेस-BJP के संभावित प्रत्याशी
जयपुर। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट भी शामिल हैं।

राजस्थान में 17 अप्रैल को वोटिंग
राजस्थान उपचुनाव में तीनों सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा। दो मई को मतों की गणना की जाएगी। चौथी सीट उदयपुर जिले की वल्लभनगर के लिए अभी उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि राजस्थान उपचुनाव 2021 की तिथि की घोषणा होने के साथ ही राजनीति के गलियारों में भाजपा-कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

कैसे खाली हुईं तीन सीटें
बता दें कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और चूरू जिले के सुजानगढ़ की सीट कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल और राजसमंद की सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के कारण खाली हुई हैं।

कांग्रेस इन्हें दे सकती है मौका
राजनीति के जानकार बताते हैं कि उपचुनाव राजस्थान 2021 में टिकट के लिए कांग्रेस की प्राथमिकता दिवंगत विधायकों के परिजन हो सकते हैं। सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे मनोज और सहाड़ा से कैलाश त्रिवेदी के भाई और बेटे में से किसी एक को मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं, राजसमंद के प्रत्याशी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

राजस्थान उपचुनाव 2021 में भाजपा के संभावित प्रत्याशी
राजसमंद सीट से भाजपा पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति, सुजानगढ़ सीट से संतोष मेघवाल या खेमाराम और सहाड़ा सीट से किसी नए चेहरे का मौका दिए जाने की चर्चा है।

राजस्थान उपचुनाव 2021 का कार्यक्रम
-23 मार्च 2021 को अधिसूचना जारी होगी। साथ ही नामांकन पत्र भी दाखिल किए जाने का सिलसिला शुरू होगा।
-30 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि।
-31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
-3 अप्रैल तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे।
-17 अप्रैल को मतदान होगा।
-2 मई को मतों की गणना की जाएगी।

राजस्थान उपचुनाव 2021 के कुल मतदाता
सहाड़ा सीट
कुल-2,47,400 पुरुष-124100 महिलाएं-123300
सुजानगढ़ सीट
कुल-2,74,792 पुरुष-1,31,418 महिलाएं-1,31,418
राजसमंद सीट
कुल-2,21,610 पुरुष-1,12,718 महिलाएं-108892












Click it and Unblock the Notifications