राजस्थानः पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर दिखने लगा ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का गुस्सा
जयपुर। देश भर में बढ़ रहे पैट्रोल और डीजल के दामो को लेकर लोग सड़कों पर उतरना शुरू हो गए हैं। एक तरफ जहां विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है तो वहीं आम जनता को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 100 से ऊपर पहुंच गए है तो वहीं अलवर में आज पेट्रोल का दाम 93.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.85 रुपये प्रति लीटर है।
Recommended Video

ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन अलवर ने देश मे लगातार बढ़ रही डीजल पेट्रोल की दरों के विरोध में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है। एसोसिएशन अध्यक्ष हरमीत सिंह के नेतृत्व में आज ट्रक ऑनर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष हरमीत सिंह का कहना है आज ट्रक व्यवसाय खत्म होने के कगार पर आ गया है। पहले कोरोना काल अब पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो ने कमर तोड़ दी है अतः सरकारें करो में कमी कर इसमे राहत दिलाए। साथ ही पेट्रोल डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। वहीं, इन बढ़ते दामों को लेकर श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है।
बता दें कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल का भाव 93.26 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल की कीमत 85.30 रुपये प्रति लीटर है। उदयपुर में पेट्रोल का रेट 93.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 85.92 रुपये प्रति लीटर है।
अजमेर में पेट्रोल की कीमत 92.91 रुपये प्रति लीटर है और डीजल का दाम 84.98 रुपये प्रति लीटर है. अलवर में आज पेट्रोल का दाम 93.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 85.85 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications