Rajasthan: BJP अध्यक्ष सतीश पूनिया ने महिलाओं को बांटे तिरंगे, सांसद दीया कुमारी ने बांधी राखी

जयपुर, 14 अगस्त। आजादी के 75 भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आमेर में रविवार को तिरंगा राखी संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं को घर में तिरंगा लगाने के लिए झंडे वितरित किए गए। इस दौरान सांसद दिया कुमारी सहित अनेक महिलाओं ने सतीश पूनिया को राखी बांधी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 75 कन्याओं के खाते भी खुलवाए। समारोह को संबोधित करते हुए सतीश पुनिया ने कहा कि चूरू जिले के एक छोटे से गांव में जन्म लेकर इस मुकाम तक पहुंचे मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता के साथ मातृशक्ति और बहन बेटियों का आशीर्वाद और प्यार की ताकत है।

satish punia

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

समारोह के दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश की मजबूती एवं विकास के लिए 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनवाने में माताओं बहनों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में भी मातृशक्ति की भूमिका रहेगी। पूनिया ने महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए केंद्र सरकार की उज्वाला सुकन्या जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ मिला है। इन योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। इसके लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

satish punia

प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 76वे स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर और 9:30 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर झंडारोहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+