राजस्थान शिक्षक भर्ती की कटऑफ जारी, 15 मई तक 15248 नए शिक्षक मि​लेंगे, सर्वाधिक 1500 उदयपुर को

बीकानेर, 19 अप्रैल। राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम की कटऑफ जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने तृतीय श्रेणी शिक्षण भर्ती लेवल-1 के लिए अंतिम परिणाम 15 हजार 500 पदों में से 15 हजार 248 पदों का जारी किया है।

Rajasthan teacher recruitment

नए शिक्षा सत्र में राज्य के स्कूलों को 15 हजार 500 नए शिक्षक मिलेंगे। कोर्ट में चल रहे मामलों के मद्देनजर 252 पद रिजर्व रखे हैं। चयनित शिक्षकों को अब 10 से 15 मई के बीच नियुक्त मिल सकती है।

शिक्षा विभाग इन अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर जिला आवंटित करने का काम संभवत इस सप्ताह के अंत तक पूरा कर लेगा। सर्वाधिक शिक्षक उदयपुर को मिलेंगे। जहां नॉट टीएसपी व टीएसपी एरिया को मिलाकर 1500 शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी।

सबसे कम 201 शिक्षक कोटा को मिलेंगे। जयपुर जिले में 727 शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी। शिक्षक भर्ती 2022 में पहली बार 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस कोटा शामिल किया गया है। एमबीसी कोटा चार प्रतिशत बढ़ाया गया है। शिक्षक भर्ती 2022 में ईडब्ल्यूएस कोर्ट की मेरिट 86 प्रतिशत रही है, जो ओबीसी में 1.33 प्रतिशत कम है।

बता दें कि जिलों के आवंटन का कार्य इस सप्ताह के अंत तक हो जाएगा। सभी जिलों में काउंसलिंग होगी। इसमें मेरिट के अनुसार चयनितों को बुलाएंगे। उन्हें खाली पद दिखाएंगे। पोस्टिंग के लिए इच्छित स्थान पूछेंगे। यह काम अगले सप्ताह हो सकता है।

काउंसलिंग निपटने के बाद सभी जिलों में जिला परिषद ​की जिला स्थापना समिति की बैठक होगी। इसमें चयनितों की नियुक्ति देने का अनुमोदन होगा। जिला स्थापना समिति की बैठक के बाद 10 से 15 मई तक नियुक्ति आदेश जारी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+