राजस्थान: प्रदेश की 30 हजार मेघावी छात्राओं को स्कूटी देगी राज्य सरकार, सीएम गहलोत ने किया अनुमोदन

राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश की छात्राओं 30 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित करेगी। सीएम गहलोत ने स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

ashok gehlot

राजस्थान में गहलोत सरकार छात्राओं के सशक्तिकरण एवं उनको उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अहम निर्णय ले रही है। अब प्रदेश की 30 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना में मेधावी छात्राओं को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का भी विकल्प मिलेगा। छात्राएं ऑनलाईन आवेदन के समय विकल्प ले सकती हैं। योजनान्तर्गत यदि सभी छात्राएं ई-स्कूटी के लिए आवेदन करती हैं। राज्य सरकार इसके लिए 390 करोड़ रुपए व्यय करेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटियों की संख्या को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किए जाने की घोषणा की गई थी।

योजना और वर्गवार स्कूटियों की संख्या

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में सभी वर्ग की छात्राओं हेतु उच्च शिक्षा विभाग 4162, एससी वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 2463, सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग 1477, अल्पसंख्यक वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु अल्पसंख्यक मामलात विभाग 1848, एसटी वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग 12315, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग 2463, विमुक्त, घुमंतु, अर्द्धघुमंतु छात्राओं हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 1577, देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना में 3695 स्कूटी देने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+