Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक करके थानेदार बनने वालों को जयपुर में वकीलों ने धो डाला, देखें VIDEO

Rajasthan SI Exam Paper Leak Case: राजस्‍थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर लीक करके थानेदार बने ट्रेनी एसआई को बुधवार को जयपुर के महानगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्‍हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वकीलों ने आरोपियों की धुलाई की।

राजस्‍थान पुलिस आरोपी ट्रेनी उप निरीक्षकों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ वकीलों व आमजन ने भी नारेबाजी की। पकड़े गए आरोपियों में एसआई भर्ती टॉपर नरेश बिश्‍नोई व नागौर डीएसपी का बेटा करणपाल गोदारा भी शामिल है।

Jaipur court SI exam

यह भी पढ़ें - Rajasthan SI Paper Leak: पूरे परिवार को बनाया थानेदार, एक ही जगह से 33 अभ्‍यर्थी बने सब इंस्‍पेक्‍टर

साल 2021 में हुई एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करके ये आरोपी नौकरी लग गए थे और वतर्मान जयपुर व किशनगढ़ में पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। थोड़े दिन बाद थानेदार बनकर फील्‍ड में पोस्टिंग पाने वाले थे। पिछले दिनों पकड़े गए पेपर लीक माफिया जगदीश बिश्‍नोई से पूछताछ में इनके बारे में सुराग लगा तो एसओजी ने बीच ट्रेनिंग से ही अरेस्‍ट कर लिया।

ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया गया तब वकीलों ने उनके खिलाफ न केवल नारे लगाए बल्कि मारपीट की भी कोशिश की। वकीलों ने राजस्‍थान एसओजी जिंदाबाद के नारों से कोर्ट परिसर गूंजा दिया।

वकीलों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्‍थान पेपर लीक केस में पकड़े गए ट्रेनी एसआई तो प्‍यादे हैं। असली वजीर को भी पकड़ा जाना चाहिए। वकीलों ने पेपर लीक केस में बड़ी मछली को पकड़ने की मांग की।

आरोपियों पर वकीलों का गुस्‍सा फूट पड़ा। कोर्ट में पेश करते समय आरोपी मुंह छिपाते नजर आए। वकीलों ने कहा कि आरपीएससी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। गलत लोगों का साक्षात्‍कार लेकर उनका चयन करने वालों के खिलाफ एक्‍शन हो।

पेपर लीक करके एसआई बने युवकों को पकड़ने पर वकीलों ने राजस्‍थान की मौजूदा सरकार व मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया और कहा कि इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जयपुर के सैटेलाइट अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल मुआयना करवाया और उनको एसओजी मुख्‍यालय ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

वकीलों ने की फांसी की मांग

वकीलों ने कहा कि इन युवकों ने बड़े नेताओं व अधिकारियों की शह पर राजस्‍थान के लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है। इन आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। यह पूरा गिरोह साल 2004 चल रहा है। राजस्‍थान एसओजी को गिरोह की कड़ी से कड़ी तोड़नी चाहिए।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक करके थानेदार बनने वालों को जयपुर में वकीलों ने धो डाला

    रैंक, गिरफ्तार थानेदार व निवासी

    1 नरेश बिश्‍नोई, मालवाड़ा सांचौर, जालौर
    20 सुरेश कुमार बिश्‍नोई, दांता सांचौर, जालौर
    22 करणपाल गोदारा, लालेरा, लूणकरणसर
    24 विवेक भाम्‍भू, पूनिया कॉलोनी, चूरू
    52 मनोहरलाल बिश्‍नोई, फागलिया, बाड़मेर
    72 प्रेमसुखी बिश्‍नोई, बीकानेर शहर
    123 एकता कुमारी, पूनिया कॉलोनी, चूरू
    135 गोपीराम जांगू, सियागों की बेरी, धोरीमन्‍न्‍ना
    199 श्रवण कुमार बिश्‍नोई, राणसर खुद बाड़मेर
    298 भगवती बिश्‍नोई, पुनासा, जालौर
    372 चंचल बिश्‍नोई, फिटकासनी, जोधपुर
    385 रोहिताश कुमार, भुडा का बास, मलसीसर
    542 राजेश्‍वरी, हालीवाव, चितलवाना
    1092 नारंगी कुमारी, बागोड़ा डूंगरवा, जालौर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+