Viral Video : हाथ में लठ लेकर निकले SP Anil Beniwal, बोले-'2 दिन सब्जी नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे'

दौसा, 23 अप्रैल। राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। 33 में से 31 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा है। हर चौथा सैंपल पॉजीटिव आ रहा है। पूरे राजस्थान में गुरुवार को कोविड-19 के 14 हजार 468 नए मामले सामने आए हैं। 59 लोगों की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा है।

Recommended Video

    Viral Video : हाथ में लठ लेकर निकले SP Anil Beniwal, बोले-'2 दिन सब्जी नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे'
    Rajasthans Dausa SP Anil Bishnoi Video of Covid-19 awareness goes viral

    राजस्थान में तीन मई तक लॉकडाउन

    राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को काबू में करने के लिए अशोक गहलोत सरकार ने काफी सख्ती बरत रखी है। 3 मई तक लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मारा-मारी मची हुई है।

    अनिल बेनीवाल दौसा एसपी

    कोरोना के कहर के बीच राजस्थान के आईपीएस अनिल बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अनिल बेनीवाल इस वक्त राजस्थान के दौसा जिले के एसपी हैं। वायरल वीडियो में अनिल बेनीवाल हाथ में लठ लेकर सड़कों पर उतरे और लोगों से सख्त लहजे में कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर समझाइश की।

    कोरोना को गंभीरता से लेने की अपील

    वायरल वीडियो में दौसा एसपी अनिल बेनीवाल कहते नजर आ रहे हैं कि कोरोना वायरस को गंभीरता से लें। इसे मजाक ना समझें वरना 4 दिन बाद रोओगे और कहोगे कि अस्पताल में बेड नहीं है। ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। इसलिए अभी भी समय है। समझ जाओ। आप लोग हो तो सिस्टम है। वरना सिस्टम कुछ भी नहीं है।

    दौसा अनिल बेनीवाल ने यह भी कहा कि लाखों लोगों की भीड़ का मुकाबला दो हजार (पुलिसकर्मी) नहीं कर सकते। अगर आप लोग संवेदनशीलता नहीं बरतोगे तो कल को आप कहोगे कि प्रशासन हमें बेड व ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करवा रहा तो इसमें प्रशासन की कोई गलती नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+