IPS Navdeep Singh : ​रिटायर्ड DG नवदीप सिंह जीजा-साला के विवाद में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जयपुर, 18 अप्रैल। राजस्थान पुलिस महानिदेशक रहे आईपीएस नवदीप सिंह को जीजा-साले विवाद में गिरफ्तार किया गया है। जयपुर की वैशाली नगर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में रविवार को इनकी गिरफ्तारी की है।

IPS Navdeep Singh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटायर्ड डीजी नवदीप सिंह ने रविवार शाम को वैशाली नगर में अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदार के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया था। शिकायत पाकर पहुंची वैशाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वैशाली नगर पुलिस ने पहले उनको हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनका ससुराल पक्ष के रिश्तेदार से जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा है। इसके चलते यह बात इतनी बढ़ गई और सिंह शाम को वहां जा पहुंचे और बात गिरफ्तारी तक पहुंच। बाद में उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट नीरज पाठक के सामने पेश किया। वहां से उनको निजी मुचलके पर पाबंद कर छोड़ दिया गया।

राजस्थान पुलिस के इतिहास में संभवतया यह पहला मामला है जब डीजी के पद से सेवानिवृत्त हुए किसी अधिकारी को शांतिभंग जैसे मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि राजस्थान कैडर के आईपीएस रहे नवदीप सिंह महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

बता दें पूर्व DG नवदीप सिंह के खिलाफ संपत्ति विवाद में फार्म हाउस में गुंडों के साथ जबरन घुसने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप था कि नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परम नवदीप सिंह हरियाणा के 20 से ज्यादा ​हथियारबंद बदमाशों के साथ फार्म हाउस में जबरन घुसी।

बदमाशों ने फार्म हाउस के तारों को काटा और गेट को धक्का मारकर तोड़ दिया। सुरजीत फार्म हाउस के मालिक मुख्तियार सिंह सिद्धू ने मीडिया को बताया था कि उनकी बड़ी बहन परम नवदीप सिंह और जीजा रिटायर्ड IPS नवदीप सिंह से वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+