राजस्‍थान पुलिस जवानों को चाय पर चर्चा पर पड़ी भारी, CM के लिए जो कुछ बोला वो CCTV कैमरे में हुआ कैद

Rajasthan Police: राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विवादित बयान देना भारी पड़ गया। यह घटना भरतपुर-आगरा हाईवे स्थित एक चाय की दुकान की है, जहां डीएसटी (District Special Team) के जवान अवैध गतिविधियों की जांच करने पहुंचे थे।

जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा-"पंडित जी, खुद को सीएम मत समझो, भजनलाल भी बचाने नहीं आएगा।" यह पूरा वाकया दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

घटना के वायरल वीडियो के बाद यह मामला भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के संज्ञान में आया। वरिष्ठ अधिकारियों ने डीएसटी टीम के पांच पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की। चार पुलिसकर्मियों (दिनेश, जगदीश, मधुसूदन और लक्ष्मण) को लाइन हाजिर किया गया। एक पुलिसकर्मी रितेश को सस्पेंड कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि चाय की दुकान के आसपास अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। जब टीम वहां पहुंची, तो दुकान पर भीड़ लगी थी। पुलिस ने दुकान के मालिक से पूछताछ शुरू की, लेकिन वह बार-बार यही कहता रहा कि उसे इस भीड़ की कोई जानकारी नहीं है और वह सिर्फ चाय और नाश्ते का कारोबार करता है।

इसी दौरान एक पुलिसकर्मी गुस्से में आकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम पर विवादित टिप्पणी कर देता है। यह बयान दुकान के CCTV में रिकॉर्ड हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Bhajan Lal Sharma CM Rajasthan: भरतपुर के सीएम होने से और बढ़ा विवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला भरतपुर है। ऐसे में उनके ही जिले की पुलिस द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना गंभीर मुद्दा बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे पुलिसिया दुराचार और सत्ता के खिलाफ बयानबाजी बताया।

पुलिस प्रशासन का बयान

भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा, "पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। सरकारी ड्यूटी के दौरान किसी भी अधिकारी या पुलिसकर्मी को इस तरह के बयान देने की अनुमति नहीं है। इसलिए जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई की गई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+