Rajasthan Panchayat Chunav Result : जोधपुर के केरु में पंसस की 9 सीट BJP व पांच सीट कांग्रेस को
जयपुर, 4 सितम्बर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2021 के मतों की गणनों आज सुबह से शुरू हो चुकी है। प्रदेश के छह जिला परिषद के 200 सदस्य व पंचायत समिति के 1564 सदस्य का भाग्य का फैसला होना है।

इन छह जिलों में पंचायत चुनाव
बता दें कि राजस्थान के दौसा, सवाईमाधोपुर जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, दौसा,सवाईमाधोपुर और सिरोही में बीते दिनों तीन चरणों में मतदान हुआ था। आज कॉमर्स व राजस्थान कॉलेज में मतगणना हो रही है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक के परिणाम में जोधपुर जिले की 387 सीटों के चुनाव में केरु पंचायत समिति की 15 सीटों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, जिसमें नौ सीट भाजपा व पांच सीट कांग्रेस ने जीती है। एक सीट निर्दलीय के पास गई है।
अब दूसरी पारी की मतगणना दोपहर 1 बजे से हो गई है। इसमें जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती होगी। बता दें कि राजस्थान पंचायत चुनाव 2021 में अशोक गहलोत सरकार में मंत्री लालचंद कटारिया, भजनलाल जाटव, परसादीलाल मीणा, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग व ममता भूपेश की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
मंत्री पर लगे आरोप धरसौनी
इधर, भरतपुर जिले के धरसौनी-चक धरसौनी वार्ड नंबर सात की कविता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर राज्य मंत्री भजन लाल जाटव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधान पद का चुनाव लड़ने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। आरोप है कि मंत्री ने अपनी पुत्रवधू व पुत्री को चुनाव लड़ाया है। छोटी अमोली निवासी हिम्मत सिंह द्वारा कविता के चाचा ससुर के खिलाफ हलैना पुलिस थाने में झूठा मामला दर्ज करवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications