Rajasthan: बाड़मेर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल में परोसी अफीम, वीडियो वायरल

जयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान के बाड़मेर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल में अफीम पहुंचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में गांव के कुछ लोग और जनप्रतिनिधि अफीम परोस रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड की रावली नाडी स्कूल का है। यहां कुछ ग्रामीण और जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूल के बरामदे में दरी बिछाकर बैठ गए। सभी एक दूसरे को अफीम लेने की मनुहार करने लगे। यह सभी लोग स्कूल परिसर में करीब 2 घंटे तक बैठे रहे। उसके बाद निकल गए। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए हैं। विद्यालय में 109 बच्चों का नामांकन और 6 लोगों का स्टाफ कार्यरत है।

Recommended Video

    जयपुर: बाड़मेर के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अफीम परोसी गई
    barmer

    शिक्षा विभाग जांच कर एसडीएम को सौपेगा रिपोर्ट

    बाड़मेर में स्कूल परिसर में अफीम परोसने के चार अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्टाफ के लोग स्कूल पहुंचे। उससे पहले सभी लोग वहां से निकल चुके थे। सीबीईओ ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के बयान लिए जाएंगे। रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा स्कूल में दी जाने वाली सहयोग राशि से डोडा पोस्ट लाया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

    barmer

    स्कूल के बरामदे में बैठकर कर रहे थे हिसाब

    बाड़मेर के गुडामालानी की जिस स्कूल के वीडियो सामने आए हैं। वहां बैठकर ग्रामीणों द्वारा किसी हिसाब करने की बात सामने आई है। वहां रुपयों के लेन-देन को लेकर हिसाब चल रहा था। साथ ही ब्याज जोड़ने की बात भी हो रही थी। वीडियो में सरकारी रजिस्टर में वहां बैठे लोगों के हस्ताक्षर भी करवाए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूल का स्टाफ वहां से निकल गया था। वीडियो आने पर वे वापस स्कूल गए। लेकिन वहां पर कोई नहीं था। ग्रामीणों से पूछने पर ठंडाई पीने की बात कही गई है।

    barmer

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+